अपहरण मामले में 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, परिजनों में आक्रोश
पूर्णिया, अप्रैल 2 -- बड़हरा कोठी, एक संवाददाता।बड़हरा कोठी थाना क्षेत्र के दिवरा धनी पंचायत के गहिलस्थान गांव से 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। इससे परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि अपहरणकर्ताओं द्वारा लगातार फिरौती के लिए फोन कर रुपये की मांग की जा रही है। इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पंचायत के मुखिया ठाकुर चंदन सिंह ने कहा कि नाबालिग लड़की का अपहरण अत्यंत गंभीर मामला है, लेकिन 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली रहना चिंता का विषय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही लड़की की सकुशल बरामदगी नहीं होती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.