गुड़गांव, मार्च 16 -- सोहना। शहर थाना पुलिस ने बाइक चोरी और अपहरण के मामलों में संलिप्त एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद कर ली है। आरोपी की पहचान फरीदाबाद के आलमपुर निवासी सूखराम के रूप में हुई। शहर थाना प्रभारी निरीक्षक विरेन्द्र सिंह ने बताया कि सूखराम का पिछला रिकॉर्ड खंगालने पर चौंकाने वाले खुलासे हुए। वह बाइक चोरी का मास्टरमाइंड है और उसके खिलाफ गुरुग्राम में पहले से ही बाइक चोरी और अपहरण का एक-एक मामला दर्ज है। जानकारी के अनुसार, बीती एक मार्च को शहर की फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित एक मकान के अंदर खड़ी बाइक चोरी होने की शिकायत थाना में दर्ज कराई गई थी। मास्टरमाइंड से पूछताछ जारीनिरीक्षक विरेन्द्र सिंह के अनुसार, आरोपी सूखराम शातिर किस्म का अपराधी है जो रेकी करने के बाद घरों के अंदर खड़ी बाइकों क...