अपहरण मामले में युवती बरामद
मधुबनी, मई 12 -- बाबूबरही। थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से कथित रूप से अपहरण की गई युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। बरामदगी के बाद पुलिस युवती को बयान दर्ज कराने एवं मेडिकल जांच के लिए मधुबनी ले गई। जानकारी के अनुसार करीब एक सप्ताह पूर्व युवती के अचानक लापता होने के बाद उसकी मां ने बाबूबरही थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी में एक युवक पर शादी की नीयत से अपहरण करने का आरोप लगाया गया था। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर विभिन्न संभावित ठिकानों पर कार्रवाई की। लगातार की गई पुलिस कार्रवाई के बाद युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। मामले की जानकारी देते हुए एसआई कंचन पांडे ने बताया कि युवती को न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए भेजा गया है। साथ ही मेडिकल जांच की प्रक्रिया भी कराई जा रही है। पुलिस पूरे म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.