नवादा, अप्रैल 30 -- अपहरण व फिरौती से जुड़े मामले में जमुई पुलिस द्वारा गिरफ्तार नवादा मद्य निषेध के दो सहायक अवर निरीक्षकों (एएसआई) को निलंबित कर दिया गया है। दोनों एएसआई की 48 घंटे की कारा अवधि पूर्ण करने के बाद मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग, पटना द्वारा 28 अप्रैल 2026 को विभागीय आदेश ज्ञापांक 2429 एवं 2428 के तहत निलंबन का आदेश जारी किया गया। निलंबित किये गये अधिकारियों में एएसआई सुजीत कुमार व एएसआई दिलीप कुमार शामिल हैं। दोनों पकरीबरावां थाने में पदस्थापित थे और वर्तमान में कौआकोल चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त थे। इनमें से सुजीत कुमार कौआकोल चेकपोस्ट के प्रभारी थे। नवादा के अधीक्षक मद्य निषेध अरुण कुमार मिश्रा ने इसकी पुष्टि की।
गिरफ्तारी का कारण बता दें कि जमुई पुलिस ने मद्य निषेध विभाग के दोनों सहायक अवर निरीक्षकों समेत चार उत्पाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.