दरभंगा, जनवरी 15 -- घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव से बहला फुसला कर एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला वुधवार को प्रकाश में आया है। घटना 12 जनवरी की शाम की बताई जाती है।इस मामले में अपहृत नाबालिग लड़की की मां के आवेदन के आधार पर थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गयी है। अपहृता की मां ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को बुरी नीयत से बहला फुसला कर सहरसा जिला के डरहार थाना क्षेत्र के सीतला गांव निवासी अमरजीत यादव ने अपनी बाइक पर बिठाकर अपहरण कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.