अपहरण मामले में ऑडियो वायरल
दरभंगा, मई 22 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी थाना क्षेत्र के एक गांव से हुए लड़की के अपहरण के मामले में सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल होने का मामला प्रकाश में आया है। ऑडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वायरल ऑडियो में कथित तौर पर सिमरी थाने के एक सब इंस्पेक्टर व एक व्यक्ति की आवाज बताई जा रही है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि यह बातचीत अपहृता की बरामदगी के बाद न्यायालय में होने वाले बयान को लेकर हो रही है। वायरल ऑडियो में कथित व्यक्ति यह कहते सुनाई दे रहा है कि 20-30 का तो डिमांड ही था। 20 भी नहीं दिया। बातचीत से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि लड़की के बयान को लड़का पक्ष के पक्ष में करवाने के लिए अवैध राशि की मांग और पैरवी की चर्चा हो रही है। इतना ही नहीं, वायरल ऑडियो में लड़की के गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.