समस्तीपुर, मार्च 2 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत रतवारा गांव से पुलिस ने शनिवार की रात युवती अपहरण मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञात हो की फरवरी महीना में थाना क्षेत्र के ही एक गांव से एक युवती के अपहरण को लेकर उसके परिजन के द्वारा थाना में आवेदन देकर नामजद मामला दर्ज कराया गया था। इसके आलोक में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की रात रतवारा गांव से योगेंद्र राम के पुत्र लालो राम को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.