हाजीपुर, जनवरी 22 -- पातेपुर,संवाद सूत्र। महिषौर थाना क्षेत्र के एक नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी शिक्षक की पहचान पातेपुर प्रखंड के अजीजपुर चांदे पंचायत के मूसापुर गांव का निवासी एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय विष्णुपुर कैंजु के सहायक शिक्षक रामबाबू सहनी के रूप में किया गया है। गिरफ्तार शिक्षक उसकी पत्नी और उसके बेटे आशीष कुमार पर लगभग एक माह पूर्व महिषौर थाना क्षेत्र के एक 17 वर्षीया नाबालिग का अपहरण करने का आरोप है। शिक्षक जब पातेपुर प्रखंड की विष्णुपुर कैंजु विद्यालय से छुट्टी होने पर घर के लिए प्रस्थान कर थे। इसी दौरान महिषौर थाना के पुलिस ने रास्ते में ही उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तार शिक्षक को पुलिस महिषौर थाने ले गयी। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.