अपहरण-फायरिंग मामले का नामजद गिरफ्तार
बेगुसराय, जून 19 -- नावकोठी। महेशवाड़ा पंचायत के रमौली गांव से पुलिस ने एक प्राथमिकी नामजद को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि वह कमल सहनी का पुत्र राहुल कुमार है। उसने बताया कि वह एक युवती को बहला-फुसला कर फरवरी में अगवा कर लेने के आरोप में नामजद था। कांड अंकित होने के बाद चार महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर उसे गांव से धर दबोचा गया है। इसके अलावा सितम्बर 25 में वार्ड संख्या 01 की वार्ड सदस्या शांति देवी तथा वार्ड संख्या 03 की प्रमिला देवी के घर पर चढ़कर रंगदारी के लिए फायरिंग करने के आरोप में भी पुलिस को उसकी तलाश थी। यह भी पढ़ें- अलग-अलग मामले में चार आरोपित गिरफ्तार उसे अग्रेतर कार्रवाई हेतु कोर्ट भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.