गंगापार, मार्च 22 -- लालापुर पुलिस ने इलाके से एक किशोरी को लेकर भागे अपहरण और पॉक्सो के वांछित आरोपी को पकड़ कर जेल भेजा है। लालापुर पुलिस के अनुसार विगत महीने एक गांव की किशोरी को थाना क्षेत्र के बरहुला गांव निवासी रमेश पुत्र रामबाबू लेकर भाग निकला था। जिसमें किशोरी के परिजनों द्वारा लालापुर थाने में अपहरण सहित पॉक्सो की धारा में केस दर्ज किया गया था। कुछ दिन बाद किशोरी तो घर वापस आ गई थी लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर था। जिसे रविवार को पुलिस ने महेरा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...