अपहरण दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
हमीरपुर, अगस्त 4 -- भरुआ सुमेरपुर। एक सप्ताह पूर्व अगवा कर किशोरी के साथ रेप करने वाले को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। बीती 27 जुलाई की रात आठ बजे सत्येंद्र सिंह ने मां के साथ खेतों की तरफ गई किशोरी को अगवा कर लिया था। विरोध करने पर किशोरी की मां को तमंचा अड़ाकर धमकाया था। बाद में आरोपी ने कमरे में बंद करके किशोरी से दुष्कर्म किया था। उसी दिन पुलिस ने किशोरी को आरोपी के चंगुल से मुक्त कराकर परिजनों को सौंपा। 28 अगस्त को पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद से आरोपी फरार था। सोमवार को पुलिस ने सिसोलर मार्ग के गौरी मोड से आरोपी को गिरफ्तार करके मंगलवार को न्यायालय भेजा। जहां से उसे जेल भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.