अपहरण दुष्कर्म, पास्को का आरोपित गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 7 -- किशोरी को अगवा कर मेरठ में मंदिर में शादी करने, शारीरिक सम्बन्ध बनाने के मामले में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज थी। घटना के बाद से फरार आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मेरठ जनपद के सरधना थानाक्षेत्र के मेहरमती गणेशपुर गांव निवासी चीनू के खिलाफ मानिकपुर थाने में किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने, पास्को समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। रविवार को उसी मामले में इंस्पेक्टर पंकज कुमार राय की अगुवाई में दरोगा अचिन्य शुक्ल ने पुलिस टीम के साथ चौरही ओवरब्रिज के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपित चीनू ने बताया कि वह मेरठ का निवासी है। काम के सिलसिले में पिछले वर्ष मानिकपुर आया था। वादी की बेटी से जान पहचान होने पर उससे फोन पर बात होती थी। नौ मार्च को वादी की बेटी को प्रयागराज स्टेशन पर बुलाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.