पलामू, अप्रैल 1 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर थाना क्षेत्र में अपहरण के प्रयास के एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आठ अपराधियों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक 9 एमएम देशी पिस्टल, एक देसी कट्टा, 15 जिंदा गोलियां तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कसाई मोहल्ला निवासी सद्दाम कुरैशी, भठ्ठी मोहल्ला निवासी छोटू चंद्रवंशी, बेलवाटीका निवासी सूरज चंद्रवंशी, पनेरी गली कुंड मोहल्ला निवासी रितेश चंद्रवंशी, मुस्लिम नगर कसाई मोहल्ला निवासी वसीम अहमद, कर्बला रोड पहाड़ी मोहल्ला निवासी वसीम अकरम, भठ्ठी मोहल्ला निवासी रोशन चंद्रवंशी तथा किशन गुप्ता के रूप में हुई है। पलामू की पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने बताया कि 30 मार्च को सूचना मिली थी कि सद्दाम कुरैशी और उसके सहयोगियों ने भठ्ठी ...