प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 4 -- सांगीपुर। अपहरण के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। स्थानीय थाना क्षेत्र की पीड़िता की शिकायत पर सांगीपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक पीड़िता की 19 वर्षीय बेटी का गांव के ही आरोपी ने पिछले 27 जनवरी की रात अपहरण कर लिया था। एसओ गौरव त्रिवेदी ने बताया कि पुलिस टीम ने बुधवार को आरोपी को घुइसरनाथ धाम के पास से गिरफ्तार किया, जिसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.