अपहरण के मामले में प्राथमिकी दर्ज
समस्तीपुर, जून 5 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हुरहिया में एक लड़की के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। इस संबंध में हुरहिया निवासी श्रवण कुमार साह के लिखित बयान पर मुसरीघरारी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें पीड़ित पिता ने कहा है कि विगत मंगलवार की सुबह उनकी पुत्री मुस्कान कुमारी अपने दरवाजे पर टहल रही थी। इसी बीच गांव के हीं वरुण कुमार राय उनके दरवाजे पर बाइक से आया और उनकी पुत्री को जबरन बाइक पर बैठा कर ले जाने लगा। गृहस्वामी के शोर मचाने पर अपहर्ता को पकड़ लिया गया। इसके बाद अपहर्ता गृहस्वामी को जान से मार देने की धमकी देकर निकल गया। यह भी पढ़ें- अपहरण के मामले में प्राथमिकी दर्ज यह भी पढ़ें- किशोरी लापता, अपहरण का केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.