सहारनपुर, मार्च 9 -- गंगोह। पूर्व भाजपा नेत्री कोमल चौधरी और पिता श्रीपाल ने कोतवाली में पत्नी संतोष के अपहरण का आरोप लगाया था। आरोप था कि कुछ लोग कोमल के बारे में सोशल मीडिया गलत पोस्ट कर रहे हैं। मामले में संतोष रविवार को खुलकर सामने आ गई, उन्होंने बेटी कोमल, पति श्रीपाल और दामाद को नामजद करने की तहरीर दी। इससे पूरा मामला बदल गया। संतोषदेवी ने बेटी कोमल चौधरी, उसके पति लोकेश गुर्जर व पिता श्रीपाल के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कोमल दो माह से उनका मानसिक उत्पीड़न कर रही है। संतोष ने तीन मार्च को तीनों पर गला घोंटने का भी आरोप लगाया। दर्ज कराए मामले में बताया उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करने के लिए दबाव बनाया और इंकार पर जान से मारने की धमकी दी। पीडिता ने सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पत्नी के अपहरण का लगाया था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.