नई दिल्ली, दिसम्बर 13 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। हरियाणा के सोनीपत के एक युवक की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। उसका शव दिल्ली के हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में मिलने से सनसनी फैल गई। केएन काटजू मार्ग थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जांच में सामने आया है कि इस संबंध में सोनीपत में पहले से अपहरण का मामला दर्ज है। दिल्ली पुलिस ने पूरी जानकारी सोनीपत पुलिस को सौंप दी है। मृतक की पहचान सोनीपत के गांव संधला कलां निवासी 21 वर्षीय आदित्य के रूप में हुई है। पहचान उसके चाचा ओमपाल ने की। पुलिस के मुताबिक 11 दिसंबर की रात करीब 10 बजे हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के अंदर जाल नंबर-एक में एक युवक का शव फंसा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मृतक के हाथ-पैर कपड़े के टुकड़ों से बंधे हु...