रांची, अप्रैल 30 -- खूंटी, संवाददाता। जिले के मुरही केंदवा टोली से हुए अपहरण कांड का खूंटी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए अपहृत एतवा मुंडा को कर्रा थाना क्षेत्र के कुलहुटु जंगल से कुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गिरफ्तार लोगों में रांची जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र के निवासी 19 वर्षीय आकाश होरो उर्फ डीडू, 22 वर्षीय रौशन सांगा एवं 28 वर्षीय समीर तिग्गा शामिल हैं। पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त एक्सयूवी 500 कार (पंजीयन संख्या जेएच05 बीके 8048) के साथ तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
घटना का विवरण पुलिस ने गुरुवार को बताया कि 28 अप्रैल को सूचना मिली थी कि खूंटी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरही केंदवा टोली निवासी एतवा मुंडा का म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.