मधुबनी, फरवरी 28 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। अपहरण के बाद नाबालिग बच्ची को हवस का शिकार बनाने वाले दरिंदे मो. सलीम उर्फ अल्ला रक्खा को कोर्ट ने 10 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। पोक्सो कोर्ट के स्पेशल जज जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश निशांत कुमार प्रियदर्शी ने शनिवार को सजा के बिन्दु पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद खचाखच भरी अदालत में फैसला सुनाया। कोर्ट ने उसपर 10 हजार जुर्माना भी लगाया है। बहस के दौरान अभियोजन पक्ष से स्पेशल पीपी खुर्शीद आलम एवं पीड़िता के वकील महेश मंडल ने दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की थी। कोर्ट का फैसला आने के बाद सलीम को जेल भेजा गया। अधिवक्ता महेश मंडल ने बताया कि सलीम शहर के महराजगंज मोहल्ला का रहने वाला है। 21 सितम्बर 2021 को उसने शहर के एक मोहल्ला से करीब 14 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर लिया। पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.