अपहरण के बाद कैब चालक का काटा गला, चाकू से गोदकर जंगल में फेंका था शव
लखनऊ, जुलाई 24 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। अयोध्या रोड पर करीब दो माह पहले हुए रोडरेज के बाद हत्यारों ने कैब चालक मो. गुलफाम का अपहरण कर लिया था और नहर किनारे ले जाकर पहले चाकू से उसका गला रेता, फिर शरीर पर कई वार किए। इसके बाद शव को बाराबंकी के माती इलाके में किसानपथ के किनारे फेंक दिया गया था। बुधवार को पुलिस ने घटनास्थल से कंकाल बरामद किया। चिनहट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पहले से दर्ज अपहरण के मुकदमे में अब हत्या की धारा भी जोड़ दी है। चिनहट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा के अनुसार, गुलफाम मूल रूप से सुल्तानपुर के ज्ञानीपुर शिवगढ़ के रहने वाले थे। 22 मई को वे गोरखपुर से आर्टिगा कार लेकर लखनऊ आए थे। इस दौरान बाराबंकी बॉर्डर स्थित एक सीएनजी पंप पर गाड़ी आगे बढ़ाने को लेकर उनका साहिल और उसके साथियों से विवाद हो गया। इसी विवाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.