देवरिया, अप्रैल 8 -- महदहां(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। कोतवाली क्षेत्र में किराये के मकान में रह रही एक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामले में पुलिस ने केस दर्ज आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। खामपार थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी वर्तमान में कोतवाली क्षेत्र के एक वार्ड में किराये पर रह रही थी। आरोप है कि जमुआ वार्ड नंबर-2 निवासी सेराज पुत्र मुनीर 28 मार्च को उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब किशोरी का पता नहीं चला तो उसके पिता ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी थी। इसी बीच किशोरी स्वयं थाने पहुंच गई और पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने उसका बयान मजिस्ट्रे...