कौशाम्बी, जून 18 -- अपहरण के बाद मौत की नींद सुलाई गई किशोरी के शव का अंतिम संस्कार करने से पहले गुरुवार सुबह गुस्साए परिजनों एवं रिश्तेदारों ने जमकर हंगामा किया। हत्यारोपी के पिता व भाई का नाम मुकदमे में शामिल करने और रेप की धारा बढ़ाए जाने की मांग करते हुए उन्होंने क्रिया-कर्म करने से मना कर दिया। इसकी जानकारी होते ही पुलिस अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए। अपर पुलिस अधीक्षक सर्किल अफसर व दो थानों की फोर्स तथा पीएसी के साथ मौके पर पहुंचीं। डीएसपी के लिखित आश्वासन पर करीब चार घंटे बाद परिवार वालों ने अंतिम संस्कार किया। पूरबशरीरा निवासी झाली सरोज मजदूरी करता है। यह भी पढ़ें- खूनी खेल खेलने के बाद थाने के पास घूम रहा था हत्यारोपी मंगलवार को उसकी 14 वर्षीय बेटी कौशल्या आस-पड़ोस में रहने वाली सहेलियों के साथ पिपरमेंट काटने खेत गई थी। इल्जाम है ...