मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सुपौल जिले के नदी थाना क्षेत्र के निर्मली इलाके से गायब किशोरी को डुमरी रोड स्थित एक घर से सोमवार को पुलिस ने बरामद कर लिया। फिलहाल सदर थाने में रखकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उसने बताया कि करीब 20 दिन पहले हाइवा के एक चालक ने उसे बहला फुसलाकर मुजफ्फरपुर लाया था। यहां डुमरी रोड स्थित अपने दीदी के कमरे में पांच दिनों तक रखा। इसके बाद बगल के ही एक मकान के कमरे में बंद कर दिया। बाहर नहीं निकलने देता था। किशोरी ने पुलिस को बताया कि इस बीच आरोपित ने उससे शादी भी कर ली थी। कई बार यौन शोषण का प्रयास भी किया। इसका विरोध करने पर आरोपित ने उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की।किशोरी की बरामदगी की जानकारी मिलते ही सुपौल से मां और बड़े भाई सदर थाना पहुंचे। इन दोनों ने पुलिस को बताया कि कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.