अपहरण के फरार चल रहे आरोपी गिरफ्तार
जहानाबाद, जून 26 -- अरवल, निज संवाददाता। लड़की के अपहरण के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को सदर थाने की पुलिस ने शहर तेलपा से गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुख्य आरोपी शहर तेलपा आया हुआ है। तभी पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी कर अपहरण के मुख्य आरोपी रितेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि 2025 में लड़की अपहरण का केस दर्ज हुआ था। बाद में लड़की को बरामद कर लिया गया था। लेकिन अपहरण करता फरार चल रहा था। गिरफ्तार रितेश कुमार को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.