बांका, अप्रैल 23 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। चन्दन थाना कांड संख्या 114/25 में पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। नामजद आरोपी राजकिशोर यादव पिता- कुलदेव यादव, निवासी कोल्हासार थाना जयपुर, बांका को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती एवं सअनि चन्द्रधारी झा ने संयुक्त रूप से किया। पुलिस टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से यह सफलता संभव हो सकी। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा, जबकि बरामद अपहृता को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। यह भी पढ़ें- नाबालिग अपहरण मामले का आरोपी गिरफ्तार गौरतलब है कि इन दिनों चान्दन प्रखंड क्षेत्र सहित आसपास के दर्जनों गांवों में श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.