अपहरण के प्रयास में तीन पर केस
काशीपुर, मई 1 -- काशीपुर, संवाददाता। एक युवक ने कार सवार तीन युवकों पर अपहरण का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रॉयल इन्क्लेव निवासी कुनाल चौधरी पुत्र सुधीर चौधरी ने पुलिस को तहरीर सौंपी। इसमें बताया कि बीते 29 अप्रैल की दोपहर के लगभग साढ़े बारह बजे वह पॉलीटेक्निक संस्थान किसी काम से गया था। इसी दौरान वहां पर चेलू, इस्मित और एक अज्ञात लड़का ऑल्टो कार से आये और आकर कार को उसकी बाइक के पीछे लगा दिया। काफी दूरी तक पीछा करने के बाद चेलू ने अपनी कार उसकी बाइक के आगे लगाकर उसको रोक लिया। यह भी पढ़ें- मारपीट के आरोपी में नौ पर मुकदमा चेलू, इस्मित उसे जबरदस्ती कार में बैठाने लगे। जब उसने विरोध किया, तो उक्त युवकों ने चाकू व डंडे से हमला कर उसको घायल कर दिया। शोर मचाने पर वहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.