रुद्रपुर, जून 4 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस ने अपहरण के प्रयास, लूट, जबरन वसूली, जान से मारने की धमकी और शांतिभंग के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में भाजपा अनुसूचित मोर्चा का पूर्व जिला महामंत्री भी शामिल है। हालांकि अब वह भाजपा में नहीं है। मामले का एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, डंपर स्वामी वरीस अहमद निवासी ग्राम सरोवर नगर, गदरपुर ने रुद्रपुर की इंद्रा कॉलोनी निवासी भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री विकास सागर पर प्रतिमाह 35 हजार रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगाया था। शिकायत में कहा गया कि विकास ने डंपरों का पुलिस या प्रशासन की ओर से चालान न होने देने का भरोसा दिया था। आरोप है कि अप्रैल में यातायात नियमों के उल्लंघन पर डंपर का 49 हजार रुपये का चाला...