अपहरण के पांच दिनों के बाद भी छात्रा का नहीं मिला सुराग
रांची, मई 15 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू थाना क्षेत्र के ईट्ठे गांव से 11 मई की रात बिरसा कॉलेज, खूंटी की 18 वर्षीय छात्रा मांगी कुमारी का तीन हथियारबंद नकाबपोशों ने कथित रूप से अपहरण कर लिया। मामले में उसकी नाबालिग बहन के बयान पर मुरहू थाना में कांड संख्या 43/26 दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। अपहरण के पांच दिनों के बाद भी छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला है। अपरहण की घटना को लेकर छात्रा के परिजनों ने मुरहू थाना में एफआईआर दर्ज कराया है। मुरहू थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 11 मई की रात करीब आठ बजे एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश उनके घर पहुंचे और चाकू व दौली दिखाकर 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। बदमाश कह रहे थे कि परिवार ने जमीन बेची है, इसलिए रुपये दो। इसके बाद वे मांगी कुमारी को जबरन उठाकर ले गए। जाते-जाते धमकी दी कि यदि 12 मई की सुबह सात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.