सोनभद्र, दिसम्बर 23 -- सोनभद्र। अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी/सीएडब्लू अर्चना रानी की अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए अपहरण के दोषी को दोषसिद्ध पाकर तीन वर्ष की कैद की सजा सुनाई।10 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड न देने पर दो माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी। अभियोजन पक्ष के मुताबिक चोपन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने चोपन थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि दो मार्च 2021 को उसकी 15 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर धर्मजीत, निवासी मारकुंडी अवई, थाना चोपन कहीं भगा ले गया है। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना किया और पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.