शामली, फरवरी 18 -- एक व्यक्ति ने महिलाओं समेत पांच लोगों पर बेटी का अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। नगर के मोहल्ला छड़ियान निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 16 फरवरी की प्रात: करीब दस बजे वह मजदूरी करने के लिए पानीपत गया हुआ था। तभी मोहल्ला गुली छड़ियान निवासी सबिला व रेतावाला निवासी नगमा उसके घर पहुंची। तभी कुछ देर बाद कार सवार वहां पहुंचे। आरोपी उसकी एक बेटी को धक्का देकर दूसरी बेटी का कार में जबरदस्ती अपहरण कर ले गए। काफी तलाश करने के बाद भी उसकी बेटी का कोई सुराग नहीं लग सका। मामले में उपरोक्त दोनों महिलाओं के अलावा कामिल व मंसूर निवासीगण मोहल्ला रेतावाला तथा नूरदीन निवासी मोहल्ला आलकलां को नमाजद कराया गया है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.