समस्तीपुर, मई 30 -- कल्याणपुर। पुलिस ने अपहरण मामले के आरोपी सहित तीन लोगों को शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में दरभंगा जिला के हायाघाट थाना क्षेत्र के चक्का गांव निवासी अपहरण मामले के आरोपी वरुण कुमार राय को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही मिर्जापुर गांव से वारंटी माधो दास एवं शिव साहनी को भी छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार रावत ने बताया कि तीनों को आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- अपहरण के आरोपी सहित तीन गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...