अररिया, दिसम्बर 15 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर अपहरण के आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा। गिरफ्तार आरोपी महिला देवीगंज वार्ड संख्या एक निवासी मीरा देवी पति सत्यनारायण यादव बताई जाती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन अगस्त 2025 को खैरा वार्ड 15 निवासी अरविंद पासवान का 15वर्षीय पुत्र किशन कुमार का अपहरण कर लिया था। अपहरण की घटना के बाद अरविंद पासवान के द्वारा नरपतगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। प्राथमिकी दर्ज के बाद पुलिस के द्वारा 04 दिन के अंदर अपहरण किए गए बच्चे को बरामद कर न्यायालय के आदेश पर बच्चों को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद से नाम ज्यादा आरोपी महिला फरार चल रही थी। इसे पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि अपहरण का आरोपी महिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.