अपहरण के आरोपी जीजा की संपत्ति कुर्क कर वसूली के आदेश
आगरा, मई 29 -- नाबालिग साली के अपहरण के मामले में आरोपित जीजा राम कुमार सोनी निवासी राया जिला मथुरा की कोर्ट में हाजिर न होने पर मुश्किलें बढ़ गई हैं। अपर जिला जज लोकेश कुमार ने आरोपित के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई के आदेश थानाध्यक्ष लोहामंडी को दिए है। थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज करा आरोप था कि आरोपित जीजा अपनी 14 साल की साली को बहला-फुसलाकर अपने साथ चेन्नई ले गया था। सास की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की थी। जमानत मिलने के बाद आरोपित कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। जिस पर अदालत ने आरोपित के विरुद्ध गैर जमानतीय वारंट, फरारी की उद्घोषणा के आदेश के साथ-साथ आरोपित के जमानती के विरुद्ध भी कार्रवाई के आदेश दिए थे। पुलिस ने आख्या दी थी कि उक्त पते पर जमानती राजवीर नाम का व्यक्ति निवास नहीं करता है। वादी की ओर से अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह ने कोर्ट में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.