गंगापार, मार्च 8 -- होलागढ़ थाना क्षेत्र के बदली का पूरा गांव स्थित नहर पुलिया के समीप से शनिवार को फरार चल रहे अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दबोचा। विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। होलागढ़ थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव निवासी विमलेश कुमार उर्फ विक्की के खिलाफ होलागढ़ थाने पर अपहरण का मुकदमा दर्ज हैं। घटना के बाद से विमलेश फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर होलागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.