झांसी, अप्रैल 23 -- झांसी। जान से मारने की नियत से फायरिंग कर अपहरण के आरोपी का जमानत प्रार्थना पत्र अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट)मोहम्मद नैयाज अहमद अंसारी के न्यायालय ने निरस्त कर दिया। विशेष लोक अभियोजक विजय सिंह कुशवाहा के अनुसार अभय कुशवाहा निवासी राजपूत कॉलोनी ने थाना नवाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 07 मार्च 2026 को करीब रात 10.35 बजे वह एक समारोह से अपनी बुलेट मोटर साइकिल से घर वापस आ रहा था तभी रास्ते में उसकी मोटर साइकिल में लाल रंग की थार ने सामने से टक्कर मार दी जिसमें राज पाठक पुत्र मुकेश पाठक व रिषभ राय भी थे। बाइक को राज पाठक चला रहा था टक्कर लगने से बाइक सड़क के किनारे गिर गई , इतने में ही गाड़ी के अन्दर से हम लोगों के ऊपर जान से मारने की नियत से तमन्चे से फायर कर दिया जिससे हम लोग बच गए। जिसके बाद गाड़ी...