मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- सकरा। बरियारपुर थाने के भरथीपुर गांव में पुलिस ने अपहरण कांड के फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार चिपकाया। थानेदार शिवचंद्र यादव ने बताया कि भरथीपुर निवासी रंजीत कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चस्पाने के साथ उसके परिजन को भी इश्तेहार तामिला कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...