अपहरण की सूचना पर हलकान रही पुलिस, तीन का चालान
मिर्जापुर, जून 10 -- राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के कूड़ी गांव में मंगलवार को एक व्यक्ति के अपहरण की सूचना पर पुलिस घंटों हलकान रही। जांच के बाद मामला भूसा बेचने का विवाद निकला। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस ने मामले में तीन का चालान कर दिया है।
पुलिस की सक्रियता राजगढ़ थाना क्षेत्र के कूड़ी गांव की सरोज देवी ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पति 40 वर्षीय सोमरू का दो व्यक्ति ने गला दबाकर कर अपहरण कर लिया है। सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई।
जांच का परिणाम पुलिस ने मामले की जांच की। दो संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने ले आई। यहां पूछताछ के दौरान पता चला कि सोमारू अपना भूसा गांव के ही जनार्दन तथा विनोद को बेचकर पैसा लेकर घर पर बिना बताए कहीं चला गया। वह शराब के नशे में कही पड़ा रहा गया और घर वापस नहीं पहुंचा। जिससे घबराकर पत्नी अपने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.