कुशीनगर, मार्च 19 -- पटहेरवा, हिन्दुस्तान संवाद। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे से बुधवार की सुबह एक सात साल के बच्चे के अपहरण की सूचना पर दो घंटे तक तमकुही व पटहेरवा पुलिस हलकान रही। पुलिस के अनुसार बच्चा खेलते हुए गायब हो गया था। दो घण्टे अंदर पुलिस ने बच्चे को खोजकर सकुशल परिजनों के पास पहुंचा दिया है।बुधवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गयी, जब पटहेरवा थाना क्षेत्र के कोटवा टीकमपार में एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले झारखंड के निवासी मजदूर ने डायल 112 को सात वर्ष के बच्चे का अपहरण की सूचना दिया। सूचना पर पटहेरवा व तमकुही पुलिस तुरन्त हरकत में आ गयी। दोनों थानों की पुलिस ने पिपरा कनक चौराहे पर पहुंच कर सीसी टीवी फुटेज चेक करना शुरू किया। पुलिस अभी जांच पड़ताल में जुटी ही थी कि बच्चे को बाइक से लेकर पहुंचे दो राहगीरों ने चौराहे पर भट्ठे क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.