औरंगाबाद, फरवरी 21 -- औरंगाबाद, हिप्र। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभंडीह गांव से एक युवती के अपहरण की प्राथमिकी थाना में दर्ज कराई गई है। अपह्रत युवती के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा है कि 16 फरवरी को पुत्री कहीं चली गई। इस मामले में बभंडीह के धीरेंद्र कुमार सिंह को आरोपित किया गया है। बताया गया कि उक्त युवक उनकी पुत्री से बात करता था। ------------------------------------------------- चाकू से हमला कर किया घायल औरंगाबाद, हिप्र। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव में चाकू से हमला कर एक महिला को घायल कर दिया गया। इसका आरोप ससुर पर ही लगाया गया है। रवींद्र यादव की पत्नी रिंकी देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें ससुर राजा यादव और योगेंद्र यादव की पत्नी गीता देवी को आरोपित किया है। कहा गया है कि उनके सिर पर चाकू से वार किया गया जो...