अपहरण की धमकी और रंगदारी मांगने के मामले में दर्ज केस में चितईपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथी को गुरुवार को जेल भेज दिया।
वाराणसी, मई 1 -- वाराणसी। अपहरण की धमकी और रंगदारी मांगने के मामले में दर्ज केस में चितईपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथी को गुरुवार को जेल भेज दिया। अधिवक्ता रविशंकर पटेल की तहरीर पर 81 लाख रुपये हड़पने, इसके अलावा अपहरण एवं रंगदारी के मामले में चितईपुर पुलिस ने मिर्जापुर के कुसहां निवासी आरिफ अहमद उर्फ मोनू समेत अन्य पर केस दर्ज किया है। इसी मामले में साजिशकर्ता कुसहां के मुज्जम्मील उर्फ कल्लू को पुलिस पूछताछ के लिए थाने लाई थी। आरोप है कि पूछताछ के दौरान उसने वादी से हाथापाई के साथ ही धमकी दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.