औरैया, अप्रैल 3 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र में अपहरण की झूठी सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जांच के बाद मामला झूठा पाए जाने पर पुलिस ने तीन लोगों का शांति भंग में चालान किया है। जानकारी के अनुसार ग्राम आशा निवासी सत्येंद्र ने शुक्रवार दोपहर करीब पौने दो बजे डायल 112 पर अपने भाई पंकज के अपहरण की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में अपहरण की सूचना झूठी निकली। इसके बाद पुलिस ने पंकज, संतोष कुमार निवासी रसूलपुर कलां और प्रिया को हिरासत में लेकर शांति भंग की धारा में चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.