अपहरण की झूठी कहानी रचने वाला छात्र 12 घंटे बाद उरई में मिला
गंगापार, जून 20 -- कौंधियारा थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में दसवीं के छात्र के कथित अपहरण की खबर से शुक्रवार को पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। परिवार की शिकायत पर पुलिस, एसओजी और आला अधिकारियों की टीमें दिनभर छात्र की तलाश में जुटी रहीं। हालांकि गहन जांच और सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल के बाद मामला अपहरण नहीं बल्कि घर से नाराज होकर गए छात्र की सोची-समझी योजना निकला। पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर छात्र को उरई रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। बेलवा गांव निवासी विकास पटेल पुत्र सोनकरन पटेल उर्फ अंकित कुमार शुक्रवार सुबह अपने छोटे भाई आकाश के साथ कोचिंग के लिए निकला था। यह भी पढ़ें- 10वीं के छात्र ने रची अपहरण की सनसनीखेज कहानी कुछ देर बाद छोटे भाई ने घर पहुंचकर बताया कि मवैया गांव के पास मास्क लगाए कुछ लोग चारपहिया वाहन से आए और विकास को जबरन उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.