नई दिल्ली, मार्च 2 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। रोहिणी सेक्टर-27 स्थित बस स्टाप से कक्षा नौ की एक छात्रा के दिनदहाड़े अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। छात्रा बस का इंतजार कर रही थी, इसी दौरान कार सवार बदमाश वहां पहुंचे और उसे गाड़ी में खींचने का प्रयास करने लगे। अचानक हुई घटना से पहले छात्रा घबरा गई, लेकिन फिर उसने साहस कर मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। यह देख राहगीर मौके पर जुटने लगे, तो आरोपी भाग निकले। शाहबाद डेरी पुलिस ने पॉक्सो, छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि 15 वर्षीय छात्रा परिवार के साथ रोहिणी सेक्टर-27 इलाके में रहती है। पीड़िता स्थानीय निजी स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। वह शुक्रवार को ट्यूशन जाने के लिए घर से निकली थी। वह घर के पास बस स्टैंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.