कौशाम्बी, जनवरी 24 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाना क्षेत्र में एक युवक के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला सामने आया है। युवक को चित्रकूट दर्शन के बहाने घर से ले जाने वाले तीन लोगों के खिलाफ उसके ससुर ने अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रयागराज जनपद के एयरपोर्ट थाना अंतर्गत चंद्रसेन गांव निवासी रणबहादुर सिंह पुत्र गया प्रसाद ने बताया कि गुरुवार रात संजीव सिंह पुत्र भगवत सिंह निवासी ग्राम चिरला मुंजफ्ता थाना एयरपोर्ट अपनी स्विफ्ट कार से पिपरी के भोजपुर गांव पहुंचे। वहां से उन्होंने उनके दामाद नीरज सिंह को कार में बैठाया और ससुराल चलने की बात कही।रणबहादुर सिंह के अनुसार इसके बाद संजीव सिंह उन्हें भी चित्रकूट दर्शन कराने के बहाने साथ ले गया। रास्ते में भगवतपुर गांव से रौनक दुबे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.