समस्तीपुर, जनवरी 21 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के किनारे एक लाइन होटल से मंगलवार की रात रुपए के लेनदेन के मामले को लेकर एक युवक गायब हो गया! हालांकि उक्त युवक अपने घर पहुंच गया। वही परिजन के द्वारा अपहरण की सूचना कल्याणपुर पुलिस को दी गई थी और सूचना मिलते ही सदर डीएसपी 2 संजय कुमार के नेतृत्व में कई जगहों पर छापामारी भी की गई। इसी दौरान उक्त युवक के द्वारा पुलिस को बताया गया कि किसी ने उसका अपहरण नहीं किया है। युवक की पहचान उजियारपुर क्षेत्र के अंकित आर्य के रूप में की गई। इंस्पेक्टर रणवीर कुमार राउत ने बताया कि इस मामले में अब तक किसी ने आवेदन नहीं दिया है आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अपहरण की बात पूरी तरह से गलत था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.