मेरठ, मार्च 19 -- धीरखेड़ा चौकी क्षेत्र स्थित नंबरदार सेल्फ ड्राइव सेंटर से कार ट्रेनर का एक माह पूर्व हुए अपहरण के एक आरोपी को पुलिस ने बुधवार रात धीरखेडा फैक्ट्री क्षेत्र से गिरफ्तार कर गुरुवार कोर्ट में पेश किया। नंबरदार सेल्फ ड्राइव सेंटर पर कार्यरत कार ट्रेनर कार्तिक पुत्र सुरेन्द्र निवासी कैली का आठ फरवरी दोपहर काली स्कार्पियो सवार हथियार बंद बदमाशों धीरखेड़ा स्थित एचपी पैट्रोल पंप से अपहरण कर ले गए थे। पुलिस को बदमाशों की लोकेशन बीबी नगर बुलंदशहर में मिलने के बाद बाद पीछे करते वहां तक पहुंची इससे पूर्व बदमाशों में आपसी विवाद होने व गाड़ी से नीचे उतरकर झगड़ने पर मौका पाकर कार्तिक भाग निकला था और पुलिस को सूचना दी थी पुलिस स्कार्पियो व कार्तिक को थाने ले आई। कार्तिक के पिता ने सिद्धार्थ पुत्र सुनील निवासी रामपुर हापुड़ कोतवाली सहित ए...