मऊ, मार्च 21 -- मऊ, संवाददाता। थाना हलधरपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अपहरण के मामले में पहसा ईंट भट्ठे के पास से फरार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम गिरफ्तार आरोपित से कड़ी पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को सघन चेकिंग अभियान चला रही थी, इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि अपहरण का फरार आरोपित आया हुआ है। मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पहसा ईंट भट्ठे के पास से फरार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपित की शिनाख्त अविनाश सिंह निवासी जयसिंहपुर थाना सरायलखन्सी के रूप में किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.