मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं.। नगर थाने में सोमवार दोपहर एक अजीब घटना हुई। तिलक मैदान रोड इलाके के एक परिजन बेटी के अपहरण का केस दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे। उन्होंने थाने में ओडी अफसर को आवेदन सौंपा। इसमें मोतीझील के युवक पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया। पुलिस अभी उससे पूछताछ कर ही रहे थे कि पीछे से बेटी उसी युवक के साथ शादी करके थाने पहुंच गई। वह पुलिस से मिलकर बताया कि वह आरोपित युवक से प्रेम करती है। खुद बालिग है और उससे शादी कर ली है। उसने शादी का एग्रीमेंट पेपर भी थाने में जमा कराया। युवती परिजनों के साथ घर लौटने के लिए तैयार नहीं हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.