अंबेडकर नगर, मार्च 30 -- अम्बेडकरनगर। अपहरण के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को आलापुर पुलिस ने बिहार प्रान्त स्थित उसके घर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। बिहार प्रान्त के पश्चिमी चम्पारन के चनपटिया थाना क्षेत्र के खोरा निवासी ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश पुत्र बुन्नीशाह के विरुद्ध बीते दिनों आलापुर थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। उपनिरीक्षक राहुल कुमार, कांस्टेबल पवन रस्तोगी व प्रवीण राजभर एवं महिला कांस्टेबल प्रिन्शी शुक्ला ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.