प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 7 -- प्रतापगढ़। कोतवाली पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित सूरज तिवारी उर्फ ज्योतिरादित्य को पकड़ा है। महिला उपनिरीक्षक ज्योति सविता के साथ उनकी टीम ने आरोपी सूरज निवासी रघईपुर थाना आसपुर देवसरा को पकड़कर न्यायालय में पेश किया। आसपुर देवसरा क्षेत्र के एक गांव की किशोरी भरोखन स्थित एक स्कूल में मंगलवार को पढ़ने आई थी। आरोप था कि आरोपी उसे बहका फुसलाकर भगा ले गया। इस मामले में पुलिस ने अपहरण सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...